फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   led bulb

पीले बल्ब के स्थान पर लगाए एलईडी लाइट

Thu, 30 Jun 2016 03:59 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 30 Jun 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
 led bulb
- फोटो : demo

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पीले बल्बों के स्थान पर और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सीएफएल के स्थान पर एलईडी लाइट्स का उपयोग करें। इससे जहां बिजली की बचत होगी, वहीं उनके जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा। यह सलाह बिजली निगम के एक्सईएन पीके चौहान ने एलईडी बल्बों की बिक्री के लिए शुरू किए गए स्टॉल के उद्घाटन समारोह में दी। 

विज्ञापन


\इस मौके पर वैप इन्फोसोल्युशन के जिला समन्वयक वीके शुक्ला व एनर्जी एफीशेंसी सर्विस लिमिटेड के साजन गोयल ने बताया कि एक बिल पर अभी नौ वाट की दस एलईडी लाइट्स ली जा सकती हैं।
विज्ञापन


इसमें एक की कीमत 75 रुपये है, जबकि बाजार में इसकी कीमत दो सौ रुपये से अधिक है। नौ वाट का बल्ब 60 वाट के पीले बल्ब व 18 वाट की सीएफएल के बराबर रोशनी देता है। उनके अनुसार यह लाइट पर्यावरण के अनुकूल हैं और नीचे गिरने पर टूटता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही तीन साल की गारंटी भी दी जाती है। कार्यक्रम में एक्सईएन चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्टॉल का उद्घाटन होते ही उपभोक्ताओं ने एलईडी बल्ब खरीदने शुरू कर दिए। 
                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed