{"_id":"57b832fe4f1c1ba2506ed722","slug":"buissnessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने रोकी तिरंगा यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने रोकी तिरंगा यात्रा
palwal
Updated Sat, 20 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
-होडल में तिरंगा यात्रा रोकने को रास्ते में बैठे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट व आपराधिक वारदातों से गुस्साए शहर के व्यापारियों ने शुक्रवार को निकाली गई बीजेपी की तिरंगा यात्रा को रोककर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बैंक के पास सड़क मार्ग के बीच बैठकर यात्रा रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद शुक्रवार को शहर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा की अगुवाई करने आए थे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुन्हाना मोड़ हुआ व शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए से गढ़ी रोड पर समापन हुआ।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान सड़क पर बैठे व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल हालत में है। आए दिन व्यापारियों से लूटपाट की वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त की रात व्यापारी से तीन लाख रुपये की रकम लूट ली गई व फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए। इस मामले से व्यापारी तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को अवगत कराना चाहते थे। गुर्जर ने उन्हें गढ़ी चौक पहुंचने को कहा। वहां भी भीड़ अधिक होने के कारण व्यापारियों की मुलाकात नहीं हो सकी।
बाद में मंत्री ने डबचिक पर्यटन केन्द्र पर बैठक कर व्यापारियों को पूरी सुरक्षा देने का वायदा किया। उन्होंने डीएसपी भगतराम और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बदमाशी करने वाला चाहे कितनी ऊंची पहुंच वाला हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने पुलिस को हड़काते हुए कहा कि पिछले दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी के साथ हुई तीन लाख रुपये की लूट के मामले का शीघ्र ही खुलासा करें। गुर्जर ने कहा कि बाजार में किसी भी व्यापारी के साथ इस प्रकार की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने दोनों अधिकारियों को कहा कि अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो वह डीजीपी से इस मामले में बात करेंगे। बाद में केंद्रीय मंत्री गुर्जर, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत व पूर्व विधायक रामरतन के आश्वासन के बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हो सका।