फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother shot when he protested against indecency with sister and mother

Palwal News: बहन व मां से अभद्रता का विरोध किया तो भाई को गोली मारी

Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Brother shot when he protested against indecency with sister and mother
- पुलिस ने एक नामजद सहित आठ के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- घायलावस्था में किशोर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ईंधन लेकर लौट रही मां व बहन के साथ अभद्रता का विरोध करने पर भाई को गोली मार दी। बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल किशोर को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गोली किशोर के हाथ में लगी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं है।

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के अनुसार गांव नाई नंगला निवासी लोकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। 22 फरवरी बृहस्पतिवार की शाम के करीब पांच बजे अपनी बहन व मां के साथ ईंधन लेने के लिए प्लॉट पर आया था। ईंधन लेने के बाद वह अपनी मां-बहन के साथ घर जा रहा था। जब वह रास्ते में थे, तभी तीन बाइकों पर आठ-नौ युवक सवार होकर आए। एक बुलेट पर सवार युवक उसकी मां व बहन के साथ बदतमीजी करने लगे। उसने युवकों का विरोध किया तो बाइक सवार एक युवक ने हाथ में लिए हुए हथियार से उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उसने बचने का प्रयास किया, परंतु गोली उसके हाथ में आकर लगी। उसने गोली चलाने वाले युवक को पहचान लिया। गोली गांव बढ़राम निवासी कोकन ने चलाई। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने घायल लोकेश की शिकायत पर एक नामजद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed