{"_id":"576e690c4f1c1bb40cb491c2","slug":"broken-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में दरार पड़ने की घटनाओं से जागा जनस्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों में दरार पड़ने की घटनाओं से जागा जनस्वास्थ्य विभाग
palwal
Updated Sat, 25 Jun 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन ठीक कराते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल की धारम पट्टी में घरों में दरारें पड़ने के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पाइप लाइनों का निरीक्षण कराया व उनकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 23 जून बृहस्पतिवार के अंक में होडल की धारम पट्टी में मकान फटने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार छपने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के बाद बृहस्पतिवार को एसडीओ प्रताप सिंह भंजाना और जेई दौलतराम मौके पर पहुंचे और पानी की पाइप लाइनों की खुदाई कराई ।
विज्ञापन
जहां पता चला कि करीब सात फीट नीचे पानी की ही पाइप लाइन टूटी हुई थी। संभवत: वहीं से निकल रहा पानी लोगों के मकानों के अंदर जा रहा था, जिससे लोगों के मकानों में दरारें आने लगी थीं। सतपाल सिंह, रामकुमार, विशाल, सोनू, नवल, राजकुमार, रिंकू व नरेश आदि ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन