{"_id":"575948124f1c1b70359c5a00","slug":"br-ambedkar-was-the-principal-government-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज को मिली प्राचार्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज को मिली प्राचार्या
अमर उजाला, ब्यूराो
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज को प्राचार्य की सौगात मिल गई है। साथ ही छह प्रोफेसरों की भी नियुक्ति भी की गई है। अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने इन नियुक्तियों को किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने चार जून के अंक में कॉलेज में प्राचार्य व प्रोफेसरों की कमी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने सीएम के राजनीतिक सचिव के समक्ष भी इस कमी को उठाते हुए प्राचार्य व प्रोफेसरों की नियुक्ति की बात रखी थी।
विज्ञापन
जिस पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगला की अनुशंसा पर बिमला बिश्नोई को कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त किया है।
बिश्नोई फरीदाबाद के जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज की प्राचार्य का कार्य भी संभाले हुए हैं। उन्हें बीआर अंबेडकर कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कॉलेज में हिस्ट्री, गणित, कॅामर्स, कैमिस्ट्री व इंग्लिश विषयों के लिए छह प्रोफेसर भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन