फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Board exam: 6 cheaters caught in Class 12 Biology and History paper

बोर्ड परीक्षा : 12वीं के जीवविज्ञान और इतिहास के पेपर पेपर में 6 नकलची पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Board exam: 6 cheaters caught in Class 12 Biology and History paper
- सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कॉपी की जब्त, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिलेभर में हरियाणा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं बोर्ड का इतिहास और जीवविज्ञान का पेपर हुआ। इस दौरान जिलेभर में 6 नकलची पकड़े गए। जिसमें से एक अलावलपुर, चार होडल और एक को पलवल में पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा गया है। सभी नकलचियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।
शहर के पीएम श्री सेकेंडरी स्कूल और वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैम्प समेत अन्य केन्द्रों पर नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। सुबह 11 बजेे से परीक्षा छूटने तक केंद्रों के बाहर पुलिस के सिपाही डटे रहते हैं। वहीं बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है। साथ ही कोई फर्जी स्टूडेंट अंदर न घुसे, इसके लिए गेट पर पुलिस उनकी तलाशी लेकर एंट्री भी करा रही है।
विज्ञापन


वर्जन



अलावलपुर, होडल और पलवल में छह छात्र पर्ची से नकल करते पकड़े गए हैं। सभी नकलचियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे भिवानी में इनकी सुनवाई होगी। उनकी कॉपी को जब्त करा लिया गया है। अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक रही। -अनिल झांकड़, जिला परीक्षा नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed