फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Black laws made to benefit the capitalists: Chautala

पूंजीपतियों के लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए काले कानून : चौटाला

Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Black laws made to benefit the capitalists: Chautala
पूंजीपतियों के लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए काले कानून : चौटाला
विज्ञापन

पलवल। कृषि कानूनों के खिलाफ इनेलो ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। लघु सचिवालय तक जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम एडीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो विधायक अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने किया। संचालन जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बॉबी ने किया।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि कृषि सुधार के नाम पर सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानून किसान विरोधी हैं। सबसे बड़ी पीड़ा तो यह है कि जननायक चौधरी देवीलाल के परिवार के सदस्य भी सरकार की मदद कर रहे हैं। इन काले कानूनों का तब तक विरोध किया जाएगा, जब तक सरकार इनको वापस नहीं ले लेती। सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने तथा किसानों की मेहनत पर डाका डालने के लिए काला कानून बनाया है। इन कानूनों से किसान, मजदूर, मेहनतकश, कमेरा, व्यापारी सब परेशान है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि सरकार के काले कानूनों का बदला बरोदा उपचुनाव में लिया जाएगा। किसान की कमर नहीं टूटने नहीं दी जाएगी। इनेलो पार्टी किसानों को सहारा देने का काम करेगी। चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए उनकी पालना की जाएगी। प्रदेश में इनेलो सरकार आने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसानों पर हुई लाठी चार्ज इस सरकार के लिए घातक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह चौहान, महावीर सिंह चौहान, महेंद्र चौहान, बच्चू सिंह तेवतिया, अशोक कुमार शर्मा, जवाहर सिंह डागर, सत्ते पहलवान, उदयवीर सहरावत, रानी रावत, रामपाल लीखी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed