{"_id":"5db1dced8ebc3e93b31a81ec","slug":"bjp-wins-all-3-seats-in-palwal-district-palwal-news-noi469289177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल जिले में भाजपा ने तीनों सीटों पर चुनाव जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल जिले में भाजपा ने तीनों सीटों पर चुनाव जीता
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विधानसभा के हुए चुनाव में बृहस्पतिवार को पलवल जिले की तीनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा ने तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित किया। पलवल में जहां भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला विजयी रहे, वहीं होडल में पूर्व मंत्री जगदीश नायर और हथीन में पूर्व विधायक रामजीलाल के पुत्र प्रवीण डागर विधायक चुने गए हैं। तीनों सीटों पर इस बार इनेलो को बेहद कम वोट मिले हैं। जहां इनेलो पिछले 30 सालों से जिले में प्रमुख पार्टी के रूप में रहती थी, वहीं इस बार विधानसभा क्षेत्र में वोट का दो हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। पलवल में तो इनेलो वोट की संख्या में चार अंक का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वहीं जजपा ने जिले में पहली बार चुुनाव लड़कर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हथीन में जहां जजपा 30 हजार वोट लेकर मुकाबले में रहे हैं, वहीं होडल में 8,566 और पलवल में 6498 वोट लिए।
पलवल से भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला ने पलवल से पांच बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को 28 हजार, 194 मतों से पराजित कर दिया। दीपक मंगला को 89 हजार, 265 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को 61 हजार, 071 मिले। 18 राउंड में हुई मतगणना के बाद दीपक मंगला को विजयी घोषित किया गया। विजयी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मंगला को विजय प्रमाण सौंपा।
पलवल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई। मतगणना शुरू होने पर सबसे पहले पोस्टल वोट खोली गईं। पलवल में कुल पोस्टल वोट 234 थीं। इनमें से भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला को 161 वोट मिली। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को 59 वोट मिले। इनेलो प्रत्याशी सतपाल को एक, आप प्रत्याशी कुलदीप कौशिक को चार, जजपा प्रत्याशी गयालाल को 7, निर्दलीय प्रत्याशी करणवीर को एक वोट मिला। उसके बाद ईवीएम की शुरू हुई वोटों की गिनती में दीपक मंगला को 89265, करण दलाल को 61,071, इनेलो प्रत्याशी सतपाल को 775, जजपा प्रत्याशी गयालाल को 6498, आप प्रत्याशी कुलदीप कौशिक को 432, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी पुनीत भारद्वाज को 384, बहुजन मुक्ति पार्टी के सुनील को 320, निर्दलीय प्रत्याशी करण वीर को 107, निर्दलीय कृष्ण को 102, निर्दलीय दीपक को 255, निर्दलीय डा. केपी सिंह को 490 वोट मिले। जबकि नोटा पर 910 वोट पड़े।
विज्ञापन
होडल विधानसभा क्षेत्र
होडल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान को 3329 वोटों से पराजित कर दिया। जगदीश नायर को 55 हजार, 719 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान को 52, 390 वोट मिले। जबकि जजपा प्रत्याशी यशवीर को 8, 566 वोट मिले। इनेलो प्रत्याशी रामपाल को 1722 वोट मिले। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी गयालाल को 872, आप प्रत्याशी करण सिंह को 302, पीपुल्स पार्टी आफ डेमोक्रेसी के दीनदयाल को 155, अंबेडकर क्रांति पार्टी के बुधराम को 248, तोला पाटीरे के राजू को 109, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र को 74, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र कुमार को 252, निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र को 353, निर्दलीय उम्मीदवार सतवीर को 236 वोट मिले। जबकि नोटा पर 569 वोट पड़े।
हथीन विधानसभा क्षेत्र
हथीन में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण डागर ने चारकोणीय मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी इसराइल चौधरी को हराकर चुनाव जीत लिया। प्रवीण डागर ने इसराइल चौधरी को 2826 मतों से पराजित किया। प्रवीण डागर को 46 हजार, 627 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इसराइल चौधरी को 43801 वोट मिले। बसपा प्रतयाशी तैयुब हुसैन को 35 हजार, 226 और जजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार 30296 वोट मिले। यहां चारों प्रत्याशियों के बीच चारकोणीय मुकाबला था।
इनके अलावा इनेलो प्रत्याशी रानी देवी को 1828, सर्वहित पार्टी के दिनेश सिंगला को 243, आप पार्टी के यमीन खान को 192, स्वराज इंडिया के सुरेंद्र को 270, निर्दलीय जवाहर दत्त को 645 और निर्दलीय प्रियांकर को 247 वोट मिले। जबकि नोटा पर 470 वोट पड़े। पोस्टल वोट हथीन में 223 वोट पड़ी। जिनमें से भाजपा प्रतयाशी प्रवीण डागर को 117, कांग्रेस प्रत्याशी इसराइल चौधरी को 56, जजपा प्रत्याशी हर्ष कुमार को 38 और तैयुब हुसैन को 7 वोट मिले। आप प्रत्याशी यमीन खान को एक और इनेलो प्रत्याशी रानी देवी को चार वोट पोस्टल वोट मिले।