फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   bjp rally today in Palwal

पलवल में भाजपा की रैली आज

Tue, 01 Oct 2013 09:13 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 01 Oct 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
bjp rally today in Palwal

हुडा सेक्टर-दो में होने वाली भाजपा की शहीदों को सलाम, नौजवानों को पैगाम रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली को संबोधित करने के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी नितिन गडकरी व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पहुंचेंगे। रैली के आयोजक युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवीर डागर ने कहा कि पलवल की रैली ऐतिहासिक होगी।

विज्ञापन


रैली की सफलता के लिए डागर ने मंगलवार को जिले के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने रैली स्थल पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि रैली स्थल पर टेंट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर रैली को युवाओं को समर्पित करते हुए शहीदों को सलाम, नौजवानों को पैगाम नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल पर तैयारियों को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, मुकेश सिंगला, संजय भारद्वाज, यशवीर डागर व गंगालाल गोयल ने दौरा किया। रैली के आयोजकों का कहना था कि भाजपा की रैली जिले में हुई अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इसमें पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोगों को कांग्रेस से छुटकारा दिलाने का गुरूमंत्र देंगे।

यशवीर डागर ने गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में लोगों को कुछ मिला है तो वह केवल भ्रष्टाचार, महंगाई, भुखमरी व बेरोजगारी है।


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों को यदि कुछ मिलेगा तो वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम राज मिलेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आ रहे गडकरी को सुनने के लिए अवश्य पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed