फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP leaders took the tricolor trip

बीजेपी नेताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 22 Aug 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 22 Aug 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
 BJP leaders took the tricolor trip
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा है कि बीजेपी ने देश को एकजुट करने के लिए शहीदों की कुबार्नी याद दिलाने हेतु पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली है। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध एवं अन्य सभी समाजों के लोग एकत्रित होकर एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। 

विज्ञापन


दीपक मंगला रविवार को नगर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति अपनाई। जबकि पीएम मोदी 125 करोड़ भारतीयों को एकजुट करके समान विकास की नीति पर चल रहे हैं। हरियाणा में भी मनोहर लाल सरकार ढाई करोड़ हरियाणा वासियों के लिए कल्याण हेतु जुटी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने बुजुर्गों की विरासत को अपनाते हुए राष्ट्रीय तिरंगे की आनबान को बनाए रखने के लिए जाति धर्म एवं संप्रदायों से ऊपर उठें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा हथीन के गहलब रोड स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होकर जैन मंदिर तक गई। यात्रा में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान मोतीराम शर्मा, जय सिंह चौहान, सुंदर मुनि रनसीका, रफीक मलाई, शकील आलीमेव, कर्नल राजेंद्र सिंह रावत, उटावड मंडल अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, मिण्डकोला मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप, अनिल कौशिक, भारत भूषण, संजय राणा, अय्यूब गुराकसर, पूर्व पार्षद वेदप्रकाश उर्फ चुन्नू, सुमित कुमार, जयप्रकाश शर्मा, मंगल सिंह, यतिंद्र गोयल, बालजी शर्मा, मुंशीराम पंडित, राजेंद्र राजपूत एवं आनंदपाल सिंह राजपूत आदि ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed