फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP leaders cut off electricity supply

Palwal News: भाजपा नेताओं ने पावर हाउस में घुसकर बंद की बिजली आपूर्ति

Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 16 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders cut off electricity supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। नगर परिषद में कई वर्ष पूर्व शामिल हुए गांव बेढ़ा पट्टी व गढ़ी पट्टी की बिजली आपूर्ति को शहरी फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर शनिवार को नगर परिषद चेयरपर्सन के पति, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा विधायक के बेटे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली निगम के उपमंडल कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पावर हाउस के अंदर घुसकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। भाजपा के ये नेता तथा ग्रामीण वहां धरना देकर बैठ गए। बाद में विधायक जगदीश नायर ने बिजली निगम के अधिकारियों से बात की, तब जाकर भाजपा नेताओं ने हंगामा बंद किया।
उधर बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो निगम अधिकारियों की बगैर मंजूरी के भाजपा कार्यकर्ता शहरी लाइन से गांवों बिजली आपूर्ति को जोड़ना चाह रहे थे। जिसकी सूचना निगम अधिकारियों को मिली तो उन्होंने बगैर अनुमति बिजली की लाइन जोड़ने से मना कर दिया। इससे गुस्से में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ पावर हाउस पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। हंगामा करने तथा बिजली आपूर्ति बंद करने वालों में प्रमुख रूप से नगर परिषद चेयरपर्सन इंद्रेश के प्रतिनिधि शीशपाल व वाइस चेयरपर्सन मनीषा के प्रतिनिधि वीरू, भाजपा विधायक जगदीश नायर के बेटे राहुल नायर, पूर्व चेयरमैन बलबीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगबीर चौहान, पूर्व विधायक के पुत्र हरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

एक घंटे तक ठप रही आपूर्ति
भाजपाइयों द्वारा बिजली आपूर्ति बंद करने से लगभग एक घंटे तक लघु सचिवालय, अस्पताल सहित पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी आला आला अधिकारियों को दे दी तथा विवाद बढ़ता देख पावर हाउस के अधिकारियों ने पुलिस मौके पर बुला ली। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों व कर्मचारियों से बातचीत कराई लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बाद में विभागीय अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की आपूर्ति नहीं जोड़ी शहरी फीडर से
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि गांव गढ़ी और बेढ़ा पट्टी को होडल से जोड़े हुए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उन दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति अभी तक शहरी फीडर से नहीं जोड़ी गई है, इस कारण उन्हें आए दिन बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा जब दोनों गांवों को नगर परिषद द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तो बिजली की आपूर्ति शहरी फीडर से क्यों नहीं जोड़ी जा रही है। दोनों गावों के ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर बिजली की शिकायत करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर होडल आना पड़ता है। इस मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed