फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP celebrates it's victory in Palwal

भाजपा ने शहर में निकाला विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

Thu, 24 Oct 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates it's victory in Palwal
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को यह जानकारी मिलनी शुरू हुई कि दीपक मंगला जीत की ओर अग्रसर हैं तो उन्होंने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी। आठ राउंड पूरे होने के बाद जब दीपक मंगला 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चलने लगे तो उनके समर्थक और शहर के लोग मतगणना केंद्र राजकीय अंबेडकर महाविद्यालय के आसपास जमा होना शुरू हो गए। हालांकि पुलिस द्वारा मतगणना केंद्र के 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाकर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी थी और न ही किसी को अंदर मतगणना केंद्र तक जाने दिया। फिर भी लोग ढोल-नगाड़ों को लेकर मतगणना केंद्र के पास महाराणा प्रताप भवन में एकत्रित होना शुरू हो गए।
विज्ञापन

12 राउंड के बाद जब दीपक मंगला 21 हजार वोटों से आगे पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और लोगों में जोश बढ़ गया। वे ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ कार्यक र्ता मतगणना केंद्र के बाहर कॉलेज गेट पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का खूब प्रयास किया, लेकिन लोगों के जोश के आगे पुलिस बल का प्रयास सफल नहीं हो पाया। 13 वें राउंड के खत्म होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के सामने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। आसपास का माहौल भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय और दीपक मंगला जिंदाबाद के नारों से गूंजने लगा। लोगों की भारी भीड़ जमा होते देख भारी पुलिस बल भी सुरक्षा को लेकर वहां पहुंचना शुरू हो गए। 18 वें राउंड की समाप्ति के बाद कार्यकर्ता नाचते-गाते रहे।
विज्ञापन

अंदर से जैसे ही वोटों की गिनती पूरी होने और दीपक मंगला के 30 हजार के करीब वोटों से जीतने की सूचना आई तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाहर रोड पर डीजे पर तेज गाने बजने शुरू हो गए और लोगों ने नाचना शुरू कर दिया। फिर पुलिस कर्मियों द्वारा कॉलेज गेट खोलते ही लोग अंदर घुस गए और निर्वाचन अधिकारी द्वारा दीपक मंगला को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते ही उन्हें समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया और बाहर ले आए। उसके बाद शहर में विजय जुलूस निकालना शुरू कर दिया। कार्यक र्ताओं ने दीपक मंगला को माला पहनाई। दीपक मंगला गाड़ी में खड़े हो गए। रास्ते भर लोग उनका मालाओं से स्वागत करते रहे। पूरे शहर में जगह-जगह दीपक मंगला का स्वागत किया गया। शहर में जुलूस निकालते हुए मंगला अपने हूडा सेक्टर दो स्थित निवास पर पहुंचे, वहां भी मौजूद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed