फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP and Congress are mixed together: Abhay Chautala

आपस में मिली हुई हैं भाजपा और कांग्रेस ः अभय चौटाला

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress are mixed together: Abhay Chautala
पलवल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। - फोटो : Palwal
पलवल। कांग्रेस और भाजपा आपस में मिली हुई हैं। राज्यसभा के चुनाव में एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का काम करती रही हैं। ग्राम और बूथ स्तर पर इनेलो को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई देगा। काफी दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की परवाह भाजपा सरकार को नहीं है। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बातें पूर्व विधायक और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों का शोषण किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों का शोषण भाजपा सरकार को ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल किसान ही नहीं, मजदूर, आम और गरीब वर्ग के लोगों का भी शोषण हो रहा है। सरकार ने किसानों की आवाज को खूब दबाने का प्रयास किया है, फिर भी आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों और शहरों में लोगों को इनेलो की नीतियां बताने को कहा। उन्होंने कहा कि आने वाले जिला परिषद तथा ग्राम पंचायतों के चुनावों के अलावा नगर परिषद चुनावों में भी इनेलो कार्यकर्ता जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही नहीं कांग्रेस का भी अस्तित्व नहीं बचेगा। आने वाले समय में हरियाणा के अंदर इनेलो एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो छोड़कर भाजपा और कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता अब फिर से इनेलो में आने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन का संयोजन इनेलो के जिला शहरी अध्यक्ष राहुल शर्मा ने किया। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, वरिष्ठ नेता श्याम सिंह राणा, महेंद्र चौहान, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed