{"_id":"6b08990da1bf4dddfc0e4e51","slug":"birth-certificate-issued-at-the-resolution-camp-palwal-news-c-24-1-pal1005-130574-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समाधान शिविर में बना जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समाधान शिविर में बना जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सचिवालय में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पलवल निवासी रोहताश कुमार ने अपने बेटे ध्रुव का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिकायत रखी। उपायुक्त ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा दिया। प्रमाण पत्र मिलने पर रोहताश ने उपायुक्त और जिला प्रशासन का आभार जताया। शिविर में परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न समस्याएं रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का बिना देरी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता बरतें। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी और तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।