{"_id":"5d5ed4aa8ebc3e6ca5286090","slug":"bikerider-falls-in-sewage-palwal-news-noi4565827189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैन हॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैन हॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे भरत कॉलोनी में सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश से लोगों का गड्ढों में गिरने का सिलसिला जारी है। अब भरत कॉलोनी में एक युवक मोटरसाइकिल सहित सीवरेज के गड्ढे में गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि शहर के सभी 31 वार्डों में अमृत योजना के तहत सीवरेज व पेयजल लाइन की खुदाई का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार गड्ढे खुदवा कर कई-कई दिनों तक गायब हो जाता है। स्थानीय निवासी नवीन, जसवीर छाबड़ी, कुलदीप बैंसला, डॉ. तेजवीर, पवन, डालचंद, हितेश, मोहित, बृजेश, देवीराम, विनोद व प्रवीण का कहना है कि कॉलोनी में सीवरेज लाइन की खुदाई के चलते गड्ढे खोदे गए हैं, जिनमें आए दिन कोई न कोई गिरता रहता है। अब कॉलोनी निवासी जसवीर रात में बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था।
गीली मिट्टी में फिसलन होने के कारण पवन बाइक समेत गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका हाथ भी टूटा गया। कॉलोनीवासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाइक व युवक को गड्ढे से बाहर निकाला तथा युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सीवरेज निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार सीवरेज लाइन के लिए गड्ढे खुदवा देता है तथा उसके उनका निर्माण नहीं करवाता। लोगों में इन गड्ढों में गिरते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन के मांग की है कि शीघ्र निर्माण करवाकर गड्ढों को भरवाया जाए।