फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike riding miscreants looted four lakh from riders

बाइक सवार बदमाशों ने सवारियों से लूटे चार लाख

Wed, 30 Sep 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted four lakh from riders
बाइक सवार बदमाशों ने सवारियों से लूटे चार लाख
विज्ञापन

पलवल। बाइक सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता और अन्य लोगों से करीब चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। थाना चांदहट पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सादाबाद (यूपी) अंतर्गत गांव सलीमपुर निवासी आसिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सब्जी का व्यापार करता है। 28 सितंबर को फरीदाबाद की डबुआ मंडी में आलू बेचने के लिए गया था। आलू बेचकर मंगलवार को वापस घर आ रहा था। उसके पास साढ़े तीन लाख रुपये थे। पलवल से वह गांव इगलास जाने वाले टेंपो (छोटा हाथी) में सवार हो गया। टेंपो में चालक सहित पांच व्यक्ति बैठे थे। गांव चांदहट के समीप टेंपो को बुलेट सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। बदमाशों ने चालक से कहा कि तुम पीछे बकरी को मारकर आए हो। बंदूक दिखा कर सवारियों सहित यमुना नदी की तरफ अगवा कर ले गए। यमुना के नजदीक युवकों ने सब्जी व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये व गांव बादामपुर निवासी रामप्रसाद से 38 हजार रुपये तथा अन्य से छह हजार रुपये लूट लिए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed