फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike of three friends returning from Vrindavan collides with a parked truck, one dead; condition of two is ser

बुझ गया एकलौता चिराग: वृंदावन से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Mon, 18 Dec 2023 05:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया कि ट्रक के पीछे रिफलेक्टर नहीं लगे थे और न ही लाइट जल रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike of three friends returning from Vrindavan collides with a parked truck, one dead; condition of two is ser
मृतक अनुज और रोती हुई उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की बाइक सड़क किनारे बिना रिफ्लेक्टर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हरियाणा के पलवल जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार फरीदाबाद के सराय ख्वाजा निवासी बैद्यनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मूलरूप से यूपी के जिला कन्नौज का रहने वाला है और 15 सालों से फरीदाबाद के सराय ख्वाजा में रहता है। रविवार 17 दिसंबर को उसका 19 वर्षीय बेटा अनुज अपनी बाइक पर दोस्त रामबाबू व नीलेश के साथ वृंदावन श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन के लिए गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात के करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव बघौला के समीप उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अनुज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलेश व रामबाबू की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि ट्रक के पीछे रिफलेक्टर नहीं लगे थे और न ही लाइट जल रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुला हाल
जानकारी के अनुसार यूपी जिला कन्नौज निवासी बैद्यनाथ 15 सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। वह सराय ख्वाजा में सब्जी की रेहड़ी लगा अपने परिवार का लालन-पालन करता है। बैद्यनाथ का एक बेटा व दो बेटियां हैं। पढ़ाई के बाद बेटा अनुज अब नौकरी कर अपने पिता का सहारा बनना चाहता है। नौकरी पर जाने के लिए उसे दीपावली पर नई बाइक दिलाई थी। बाइक पर दोस्तों को लेकर अनुज वृंदावन दर्शन के लिए गया था और हादसे का शिकार हो गया। अनुज की मां को जब पता चला तो वह भी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ी। इकलौते बेटे को खोकर उसकी मां दहाड़े मारकर रोती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed