फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bhopal police caught fraudulent withdrawal of money from ATM

धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपया निकालने वाले भोपाल पुलिस ने पकड़े

Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhopal police caught fraudulent withdrawal of money from ATM
हथीन। उपमंडल के गांव सापनकी निवासी तीन युवकों को भोपाल पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस छापे मार रही है। सापनकी गांव के तीन युवकों के पकड़े जाने से हथीन के सापनकी गांव के हड़कंप मच गया है। पकड़े गए युवक आरिफ, शाहरुख एवं मनीष हैं। भोपाल के एसीपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपियों से एक बाइक, एटीएम में फंसाने वाली पत्ती, दो मोबाइल, नौ एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि इस गिरोह के सदस्यों ने भोपाल के आसपास के 100 एटीएम की रेकी की। इस गिरोह ने एटीएम से रुपये निकालकर लाखों का चूना बैंकों को लगाया है। अब भी इस गिरोह के शमीम, इनाम, इख्लास एवं मुकरीद की भोपाल पुलिस को तलाश है। सापनकी गांव के लोगों ने युवकों की गिरफ्तारी के बारे में सुना तो अवाक रह गए। स्थानीय स्तर पर उनके इस अपराध के बारे में जानकारी नही थी। सभी आरोपी महंगी बाइक लेकर घूमते रहते थे। भोपाल पुलिस के एसीपी अंकित जायसवाल ने बताया कि गिरोह के लोग हथीन से पलवल आकर भोपाल तक ट्रेन में जाते थे। स्टेशन पर ही बाइक खड़ी करते थे। वारदात करके ट्रेन से लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed