फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bhagakar's marriage, Nandoi gang-raped

Palwal News: भगाकर की शादी, ननदोई ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 21 Jun 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bhagakar's marriage, Nandoi gang-raped
पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। युवती को घर से भगाकर अदालत में शादी कर ली। शादी के बाद ननदोई ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया और बंधक बनाकर देवर, जेठ, ननदोई व अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह नामजद सहित नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने 2016 में घर से भागकर गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसका पति उसे भगाकर अपनी मौसी के गांव ले गया और वहां किराए के मकान में रखने लगे। शादी के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया। करीब छह माह पूर्व उसका ननदोई उसके मकान पर आया और उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। उसने अपने पति को बताया तो उसे वापस अपने गांव ले आया। जहां पर जेठ, जेठानी व देवर ने उसके साथ मारपीट की और उससे कहा कि वह अपने घर चली जा। बीती 28 मार्च को पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि पांच अप्रैल को दो जेठों व देवर ने उसे बंद कमरे में कहा कि वे उसे अब नहीं रखेंगे। उसके देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म कर फिर से कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, जेठ, जेठानी, देवर व ननदोई सहित अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शौषण, मारपीट व तलाक देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed