फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   best award goes to neeraj

नीरज को मिला सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब

Mon, 26 Sep 2016 04:31 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 26 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
best award goes to neeraj
योगियों को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

महर्षि पतंजलि योग संस्थान और जिला योग एसोसिएशन के संयोजन में प्रतिभा खोजो अभियान के तहत सल्लागढ़ के डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगाचार्य गुरमेश सिंह ने की तथा संयोजन विनीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जनौली स्कूल के नीरज कुमार को सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब दिया गया, जबकि सल्लागढ़ स्कूल के बबलू उपविजेता रहे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में योगेश प्रथम, जतिन द्वितीय व  कुलदीप तृतीय रहे। आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में राजेश प्रथम, विपिन द्वितीय तथा सौरभ व कृष्ण तृतीय रहे। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में बंटी को प्रथम, खुशहाल को द्वितीय व रोहताश को तृतीय स्थान मिला। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लोकेश प्रथम, गोपी द्वितीय तथा रितिक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में विवेक प्रथम, राहुल व आकाश द्वितीय तथा समीर व राहुल तृतीय, 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में नीरज प्रथम, बबलू द्वितीय तथा अरुण तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका नवीन कुमार, दुष्यंत योगी, संजय कुमार व अमन ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद किशन सिंह राघव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed