फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   axis bank atm scrapped

धतीर गांव में लगा एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
axis bank atm scrapped
पलवल। पलवल-सोहना रोड स्थित गांव धतीर के पास लगी एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाश शनिवार तड़के उखाड़ कर ले गए। चार दिन के अंदर पलवल जिले में एटीएम उखाड़कर ले जाने की दूसरी वारदात कर बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हालांकि मशीन के अंदर उस समय केवल 12 हजार रुपये ही थे, लेकिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस द्वारा जिले की सुरक्षा के लिए रात्रि में की जाने वाली गश्त व पेट्रोलिंग पर उंगली उठा कर रख दी है। खास बात यह है कि चार दिन में जिन दो एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ा है, वह पुलिस चौकियों से मात्र कुछ ही दूरी पर लगी हुई थीं। 15 जनवरी को तड़के तीन बजे बस अड्डा पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एलआईसी के नीचे एसबीआई का एटीएम उखाड़ा गया था और अब धतीर पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले गए और पुलिस केवल मामला दर्ज कर जांच में जुटी रह गई।
विज्ञापन

मशीन की देखरेख करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर भिडूकी निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 18 जनवरी को तड़के साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि धतीर के पास लगी एक्सिस बैंक की एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि एटीएम नहीं था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। धतीर चौकी में कार्यरत सहायक उपनिदेशक उपदेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसआई उपदेश ने बताया कि बदमाशों ने पहले एटीएम के सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा तथा बाद में पूरी मशीन को ही उखाड़कर ले गए। उनके अनुसार सुपरवाइजर कृष्ण कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम के अंदर 12 हजार 200 रुपये थे। बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को उखाड़े एटीएम में थे 31 लाख 60 हजार रुपये
बस अड्डा के पास बदमाशों द्वारा उखाड़े गए एटीएम में 51 लाख, 60 हजार रुपये थे। इससे पहले भी बदमाश एक साल में करीब 13 एटीएम उखाड़कर करीब चार करोड़ रुपये लूटे चुके हैं। उसके बाद भी बैंक प्रबंधन की तरफ से एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा भी एटीएम की सुुरक्षा को लेकर समय-समय पर गश्त करने के दावे भी बदमाशों के हौसलों के सामने फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एटीएम लूट की वारदात को सुलझाने में लगी है। पिछले दिनों ही चार वारदात को सुलझाकर कर करीब आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में एटीएम उखाड़ने की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।। धतीर में भी एटीएम लूटने वाले मामले का जल्द खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सुरेश कुमार, डीएसपी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed