फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Awareness campaign to prevent mosquito borne diseases in flood affected areas

Palwal News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को जागरूकता अभियान

Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign to prevent mosquito borne diseases in flood affected areas
होडल। क्षेत्र में बाढ़ और बारिश के कारण जलभराव व गंदगी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा है। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार के निर्देश पर एसडीएम बैलिना लोहान और नायब तहसीलदार मोहम्मद खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने जलभराव साफ करने, गमलों व पानी पीने के पात्रों को साफ रखने और अनुपयोगी वस्तुओं का निस्तारण करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग को मच्छरजनित रोगों से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में तैनात डॉ. पंकज ने बुखार होने पर तुरंत रक्त जांच कराने, स्वयं दवा न लेने, लक्षणों को नजरअंदाज न करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और मच्छरदानी उपयोग करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed