फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   auto union protest

सड़कों पर उतरी ऑटो यूनियन

Mon, 14 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 14 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
auto union protest

समस्त हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष वासुदेव अहेरिया के नेतृत्व में ऑटो रिक्शा मालिकों ने जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन


यूनियन के कर्मचारी सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए। पार्क में एकत्रित होने के बाद वहां से जुलूस की शक्ल में जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वासुदेव अहेरिया ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑटो चालकों के पास लाइसेंस नहीं होने पर सड़क हादसे में मुआवजा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि ऐसे में लाइसेंस बनाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की भी है, इसलिए जिला प्रशासन कैंप लगाकर ऑटो चालकों के लाइसेंस बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो परमिट की फीस 520 रुपये है, परमिट फीस एक दिन भी लेट हो जाने पर 1100 रुपये का जुर्माना लगता है। उसके बाद लेट होने पर 150 रुपये प्रति हफ्ता देना पड़ता है, इसे माफ किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऑटो का टैक्स 16.50 रुपये है, अगर किसी कारणवश लेट होता है तो चार रुपये प्रतिदिन ब्याज देना पड़ता है, इसे भी माफ किया जाना चाहिए। मांग पत्र में लिखा है कि ऑटो के लिए स्थायी स्टैंड बनाए जाएं। इससे जहां जाम में कमी आएगी, वहीं प्रदूषण भी कम होगा।


यूनियन ने ऑटो का किराया बढ़ाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष महेश कसाना, प्रधान आजाद कुमार, उपप्रधान प्रेम सिंह, सचिव रोशनलाल, एडवाइजर सतपाल सिंह, कैशियर घनश्याम, बिट्टू पंडित व परवेश खटेलिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed