{"_id":"6839f9db792fb5749000258c","slug":"auto-driver-attacked-with-sword-and-iron-rod-injured-palwal-news-c-24-1-as11003-114946-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ऑटो चालक पर तलवार-सरिये से किया जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ऑटो चालक पर तलवार-सरिये से किया जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन
आरोपी ने शिकायत करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के रहराना गांव में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महाबीर शर्मा पर 10–15 युवकों ने तलवार, सरिया, कुल्हाड़ी और डाब जैसे हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने घायल को जान से मारने की धमकी देते हुए यह भी कहा कि शिकायत की तो एससी-एसटी एक्ट में फंसा देंगे, क्योंकि हमारे आदमी पुलिस में है। घटना की रिपोर्ट उनके बेटे लोकेश शर्मा ने कैंप थाना पलवल में दर्ज कराई है।
पीड़ित महाबीर शर्मा सुबह करीब 10 बजे रहराना–चिरावटा मोड़ पर सवारी लेने गए थे। वापसी में कुछ युवकों ने हाथ देकर उन्हें रोक कर हमला किया। लोकेश के अनुसार, पहले उनके पिताजी के सिर पर सरिये से वार किया गया, फिर उन्हें जमीन पर गिराकर हाथ-पैर तोड़ने की कोशिश की गई। हमले में उनका दाहिना पैर टूट गया और रीढ़ की हड्डी में भी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने सीटी स्कैन और एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि की है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई लाल सिंह हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों की तस्दीक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।