फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Auto collided with a truck parked in the middle of the road, the driver died

सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत

Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with a truck parked in the middle of the road, the driver died
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी के निकट सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से थ्री व्हीलर टकरा गया। हादसे में थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना 7 अगस्त की है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुढे़ना निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को उसका भाई राजू थ्री व्हीलर में सामान भरकर कोसीकलां गया था। वह सामान खाली करके लौट रहा था। जब वह मुंडकटी के पास पहुंचा तो सड़क के बीचोंबीच में एक ट्रक खड़ा था, जिससे थ्री व्हीलर टकरा गया। इस घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का फरीदाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक की गई जान
होडल। गांव सराय के निकट कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मर्रोली निवासी उमापति ने मुंडकटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को गांव सराय के निकट कार सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को पलवल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed