फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attempt to obtain an NOC using forged documents.

Palwal News: फर्जी दस्तावेज लगा एनओसी लेने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt to obtain an NOC using forged documents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। जमीन मालिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जिला नगर योजनाकार कार्यालय से एनओसी हासिल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जिला नगर योजनाकार की शिकायत पर तावडू शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, डीटीपी कार्यालय ने 30 जून को भूमि के संबंध में एनओसी जारी की थी। बाद में संबंधित भूमि की वास्तविक मालिक ने ई-मेल के माध्यम से विभाग को बताया कि उसने भूमि की बिक्री के लिए आवेदन नहीं किया है। शिकायत मिलने के बाद डीटीपी कार्यालय ने जारी की गई एनओसी को वापस लेते हुए निरस्त कर दिया और इसकी सूचना संबंधित पक्षों को भी दे दी। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत की गई।

तावड़ू शहर थाना प्रभारी चन्द्रभान ने बताया कि मामल की जांच की जा रही है। जांच के दौरान ऑनलाइन आवेदन, उससे जुड़े दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जालसाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे और किस प्रकार से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनओसी हासिल करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed