फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attack with sticks, 6 cases filed

लाठी-डंडो से हमला, 6 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Nov 2020 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks, 6 cases filed
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह दो परिवारों पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव बड़ौली निवासी कविता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 नवंबर को वह घर पर मौजूद थी। उसी दौरान गांव निवासी रामरतन, जयवीर व श्यामवती लाठी-डंडों व लोहे की रॉड को लेकर घर पर आए और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बिशन व सुनील मौके पर आ गए तो उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दूसरे मामले में गांव थंथरी निवासी हेमंत ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी हरीराम के बच्चों के साथ उसके छोटे भाई पंकज का कंचा खेलने को लेकर 21 नवंबर को झगड़ा हो गया था। उस समय तो पड़ोसियों ने आपस में समझौता करा दिया। लेकिन हरीराम 22 नवंबर को अपने भाई भागीरथ व भाभी प्रकाशी के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने जब विरोध किया तो उस पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित की मां जब बचाने के लिए आई तो उस पर हमला कर दिया गया व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन

कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहले बेची हुई कार को धोखाधड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि गांव अटोहां निवासी दीपक चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने आई-20 कार आदर्श कालोनी निवासी संजीव कुमार से हलफनामे पर राशि 5 लाख रुपये में खरीदी और नाम तब्दीली के लिए संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए। संजीव ने कहा कि कार में कुछ जरूरी सामान है, जिसे घर पर रख आता है और बाद में कार दे देगा। उसके बाद संजीव कार लेकर चला गया, लेकिन वापस नहीं आया। पीड़ित ने जब संजीव को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया और जब उठाया तो थोड़ी में आने का आश्वासन देता रहा। पीड़ित ने जब पता किया तो पता चला कि संजीव ने कार करनाल निवासी जयपाल को बेच दी है। संवाद
विज्ञापन

बाइक सवार ने युवक से लूटा मोबाइल
पलवल। देवीलाल पार्क के पास फोन पर बात कर रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाश फोन लूटकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि राम नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 नवंबर की शाम 7 बजे वह बाइक को साइड़ में रोककर देवीलाल पार्क के पास किसी से बात कर रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और हाथ से फोन लूटकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed