{"_id":"62794d9367636b761463bfa7","slug":"atm-snatcher-gang-member-caught-palwal-news-noi647593057","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह का सदस्य पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह का सदस्य पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर बीती एक मई को न्यू कॉलोनी स्थित रुपयों से भरा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ा था। एटीएम में 25,33,500 रुपये भरे हुए थे। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और टूटे एटीएम के हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी गांवों से होते हुए फरार हो गए। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद की जाएगी।
डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि बीती एक मई की सुबह करीब तीन बजे स्कॉर्पियो सवार नौ लोगों ने न्यू कॉलोनी में श्रद्धानंद पार्क के सामने लगे एटीएम को उखाड़कर चोरी कर लिया। पंजाब नेशनल बैंक के इस एटीएम में 25,33,500 रुपये भरे हुए थे। एटीएम उखाड़ने के दौरान एक व्यक्ति ने विरोध किया तो उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक आरोपी फरार हो गए। आरोपी व्यक्ति की सीढ़ियों पर लगे गेट की बाहर कुंडी लगा गए। मामले में बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। साइबर सैल, अपराध शाखा व कैंप थाना पुलिस ने साथ आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार हुई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नूंह जिला के नगीना थाना अंतर्गत गांव उमरा निवासी मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई। मोहम्मद वसीम इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। नूंह जिले में एक वारदात के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला कर चुका है तथा अलवर में डकैती डाल चुका है। एटीएम उखाड़ने से पहले गोतस्करी में शामिल रहा है।
स्कॉर्पियो सवार नौ लोगों ने दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार एटीएम उखाड़ने की वारदात को वसीम सहित नौ लोगों ने अंजाम दिया है। घटना में नूह जिला के गांव धांधूका निवासी रणबीर उर्फ राणा, नरसी उर्फ नरेश, पलवल निवासी छोटू व इरफान, टाई गांव निवासी सलीम व मिस्त्री, वाजिदपुर निवासी फारुख भी शामिल रहे। गिरोह का सरगना रणबीर उर्फ राणा है। उसी ने पूरी वारदात की योजना बनाई। वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो गाड़ी को ईद से 12 दिन पहले रणबीर उर्फ उर्फ राणा ने मोहम्मद वसीम के नाम करवाया था।
विज्ञापन
पलवल के युवकों ने की थी रेकी
एटीएम उखाड़ने की वारदात को अंजाम देने के लिए पलवल निवासी छोटू व इरफान ने लगातार एक सप्ताह तक रेकी की थी। दोनों आरोपी महिंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी में बैठकर एटीएम की रेकी करते रहे हैं। रेकी के दौरान एटीएम में भरे कैश, सुरक्षा कर्मियों की स्थिति, लोगों की उपस्थिति तथा पुलिस की मौजूदगी का विशेष ध्यान रखा गया। न्यू कॉलोनी से भागने के कई रास्ते होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस से बचने के लिए गांवों के रास्ते हुए फरार
होडल सीआईए प्रभारी जंगशेर के अनुसार एटीएम काटने के बाद आरोपियों ने भागने के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता अपनाया। आरोपी न्यू कॉलोनी में वारदात को अंजाम देने के बाद कॉलोनी से गंदे नाले के रास्ते हाइवे पर पहुंचे। हाइवे से गांव कुसलीपुर स्थित लघु सचिवालय के साथ से रहराना, टीकरी ब्राह्मण, भमरौला व कलसाड़ा होते हुए हथीन से नूंह जिला में प्रवेश कर गए। रास्ते में गांव भमरौला के समीप एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, जहां उसका ऊपरी हिस्सा पड़ा मिला। बाद में एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपये निकालकर आपस में बांट लिया गया और एटीएम के हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।
सीसीटीवी फुटेज के मदद से पकड़ा गया आरोपी को
इंस्पेक्टर जंगशेर ने बताया कि एटीएम लूट की वारदात का खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज से निकाले गए फोटो निकालकर करीब 200 लोगों की मदद ली गई, जिससे एक आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने रूट मैप तैयार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे बाद वारदात का खुलासा हुआ।