फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Asha workers protest in civil hospital

नागरिक अस्पताल में आशा वर्करों ने दिया धरना

Fri, 25 Jun 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protest in civil hospital
पलवल। आशा वर्कर यूनियन की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्करों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उप प्रधान मीना देवी ने की, जबकि मंच का संचालन जगबती डागर ने किया।
विज्ञापन

सीआईटीयू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि आशा वर्करों के मोबाइलों से एमडीएम शिल्ड 360 एप तुरंत हटाया जाए। आशा वर्करों की स्थिति दो फोन रखने की नहीं है। विभाग द्वारा दिए गए फोन में एप डाउनलोड होने के बाद आशा वर्करों की निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। ज्यादातर आशा वर्करों के पास आईकार्ड नहीं है। इस कारण कोविड-19 के दौरान सर्वे करने में आशा वर्करों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसलिए तत्काल आईकार्ड भी दिए जाएं। इसके अलावा कोविड-19 से मौत होने पर आशा वर्करों के परिवारों को केंद्र सरकार 50 लाख रुपये दे। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख का बीमा दिया जाए। एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत तुरंत लागू किया जाए। 10 हजार जोखिम भत्ता दिया जाए। आशाओं को ग्राम स्तरीय स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता, तब तक प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन दे। धरने को रामरती चौहान, राज पांचाल, सीमा देवी, राजबाला, बबली, बबीता, अनीता, प्रीति, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा, जिला सचिव योगेश शर्मा, बनवारी लाल व राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed