फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Asha Worker will surround Deputy Commissioner's office on January 12

12 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय घेरेंगी आशा वर्कर

Thu, 31 Dec 2020 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Asha Worker will surround Deputy Commissioner's office on January 12
पलवल। आशा वर्कर यूनियन की जिला इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को दूधौला व रसूलपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर संपन्न हुई। इस दौरान काफी समय से उठाई जा रही मांगों को लेकर 12 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दूधौला में बैठक की अध्यक्षता सरोज देवी जबकि संचालन राज पांचाल ने किया। राज्य सचिव रामरति चौहान ने कहा कि 7 अगस्त से आशा वर्कर ने हड़ताल शुरू की। 26 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने 10 दिन में मुख्यमंत्री से सभी मांगों का हल करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन 5 महीने बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने आज तक आशा वर्करों को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों की 8 एक्टिविटी की राशि काटी जा रही है। टच मोबाइल पर काम लिया जा रहा है, लेकिन मोबाइल नहीं दिया जा रहा। फील्ड में काम करने के पूरे उपकरण नहीं है। वर्ष 2018 में हुए समझौते को भी हरियाणा सरकार लागू नहीं कर रही है। इस मौके पर राजबाला, धर्मवती, मनीषा, सुजाता, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed