फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Are suffering from drinking water to 20 thousand in the village of Kambi

पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं गांव खांबी के 20 हजार लोग

Mon, 11 Jul 2016 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 11 Jul 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
 Are suffering from drinking water to 20 thousand in the village of Kambi
water problem - फोटो : Bureau

 हसनपुर खंड के गांव खांबी के करीब 20 हजार लोग पिछले पांच वर्ष से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की कमी के कारण गांव के लोगों को पानी खरीद कर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि सरपंच द्वारा पानी के लिए टैंकर मंगा कर आपूर्ति का प्रयास तो किया जा रहा है, लेकिन मांग के हिसाब से वह नाकाफी है। 

विज्ञापन


हसनपुर में पानी का एक बूस्टर होने के कारण गांव में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पीने का पानी नहीं पहुंचने के कारण गांव में ऊंचाई पर स्थित मकानों में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2011 में 104.45 लाख रुपये की राशि से बूस्टर लगाने की योजना बनी थी। उसे विभागीय अधिकारियों ने को पास करके उसको विभाग के मुख्यालय को भेज दिया गया था। लेकिन उसके लिए मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसके चलते वह योजना आज तक फलीभूत नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की सरपंच हेमलता शर्मा का भी मानना है कि गांव में पीने के पानी कमी के कारण गांववासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा अपना पदभार संभालने के बाद इस परियोजना के लिए पंचायत के खाते में इस राशि को लाने के लिए पंचकूला तक चक्कर लगाए। लेकिन उसके बावजूद भी पंचायत के खाते में राशि नहीं आई है। सरपंच ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ही राशि आवंटित किए जाने की मांग की है, ताकि दूसरा बूस्टर के लगने से गांव में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed