{"_id":"5f944eca8ebc3e91b6410d78","slug":"aqi-reached-251-on-saturday-in-the-district-palwal-news-noi5444664128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शनिवार को एक्यूआई 251 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शनिवार को एक्यूआई 251 पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पीएम-2.5 का स्तर जहां 249 पर था, वहीं शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 पहुंच गया। फैक्ट्रियों से निकलते धुएं और लगातार जलाए जाते कूड़े की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। शनिवार को सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही। स्थिति यह रही कि लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत सहित तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की माने तो यह स्तर काफी खराब है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इन सबके बावजूद न तो प्रशासन का जिले में प्रदूषण फैला रहे उपकरणों, कंपनियों, निर्माण सामग्री वालों व कूड़ा जलाने वाले लोगों की तरफ ध्यान है और न ही बढ़ते प्रदूषण की चिंता है। प्रदूषण का स्तर दिन रोज बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बामनीखेड़ा से होडल के बीच तूमसरा, औरंगाबाद व श्रीनगर में कई फैक्ट्रियां हैं। इनसे रोजाना जहरीला धुआं निकलता रहता है, लेकिन प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हालात ये हैं कि जहां ये कंपनियां हैं, वहां आसपास प्रदूषण इतना अधिक है कि राजमार्ग पर निकलना मुश्किल हो जाता है।
वर्जन-
जिले में स्थित अधिकांश फैक्ट्रियों में से जहरीला धुआं निकलता है। जिन कंपनियों में चिमनियां लगी हुई हैं, उनमें से रोजाना जहरीला धुआं निकलता देखा जा सकता है। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है, न ही एनजीटी के आदेशों की परवाह है। ऐसे में बढ़ता प्रदूषण का स्तर लोगों की हालत खराब कर देगा। - लाल सिंह तेवतिया, सदस्य पंचायत समिति पृथला
विज्ञापन
शहर में आज भी कूड़ा जलाया जा रहा है। कूड़ा जलाने से उठने वाला धुआं पूरे शहर को प्रदूषित कर रहा है, लेकिन न तो नगर परिषद का इस तरफ ध्यान है और न ही प्रशासन का। हालात ये हैं कि अब सुबह व शाम को भी घरों से निकलना बंद हो रहा है। बाजारों में तो व्यापारियों का बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन सचिव हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
जिले के सभी अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं कि जहां भी प्रदूषण फैलाया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एनजीटी के दिशा निर्देश पर बनाई गई कमेटी की बैठक लेकर भी जिले में प्रदूषण फैलने से रोकने के लिए निगरानी रखने के आदेश दिए थे। जहां खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखी जा रही है, वहीं नगर परिषद द्वारा कूड़ा जलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करें। - नरेश नरवाल, जिला उपायुक्त पलवल