फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Application process for non-plan admission in 10th-12th from today

Palwal News: 10वीं-12वीं में नॉन प्लॉन दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से

Tue, 25 Apr 2023 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Application process for non-plan admission in 10th-12th from today
-छह मई तक किए जा सकेंगे दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन

-कॉमन एडमिशन टेस्ट से होंगे दाखिले, 15 मई को परीक्षा

-मानक तय किए, स्ट्रीम के मुताबिक अंकों की अनिवार्यता

-साइंस के साथ गणित लेने के लिए 55 फीसदी आवश्यक
-कॉमर्स के साथ गणित लेने के लिए 50 फीसदी हैं जरुरी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा में नॉन प्लान दाखिले के लिए 26 अप्रैल (आज) से आवेदन प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। दाखिले के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि छ: मई है। पंजीकरण फॉर्म शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट डाउनलोड कर उसे पास के किसी स्कूल में जमा कराया जा सकता है। नॉन प्लान दाखिले के तहत दिल्ली में रहने वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। दसवीं व बारहवीं में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह 15 मई को आयोजित किया जाएगा और नतीजे 18 मई को जारी होंगे।

शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो किसी अन्य स्कूल से दाखिला लेना चाहते हों। प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूल में खाली सीट की उपलब्धता के आधार पर स्कूल का आवंटन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किए जाएंगे। छात्र को प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने पर ही सफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


--------
दाखिले के लिए पिछली कक्षा में पास होना जरूरी
दसवीं व बारहवीं में दाखिले के लिए छात्र का पिछली कक्षा में पास होना जरूरी है। इसके साथ ही बारहवीं कक्षा के लिए कुछ मानक भी तय हैं। बारहवीं में साइंस के साथ गणित स्ट्रीम में दाखिले के लिए छात्र का 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी, बेसिक गणित या स्टैंडर्ड गणित व साइंस में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। गणित के बिना साइंस स्ट्रीम लेने पर 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता है लेकिन बेसिक व स्टैंडर्ड गणित मेंं 40 फीसदी अंक व साइंस में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। इसी तरह से गणित के साथ कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पचास फीसदी अंक जरूरी है। अंग्रेजी व सोशल साइंस में 45, व गणित(स्टैंडर्ड-बेसिक) में 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। जबकि बिना गणित के साथ कॉमर्स के लिए 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी-हिंदी सोश्ल साइंस में 45 अंक होने चाहिए। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की पढ़ाई के लिए विद्यार्थी का दसवीं में पास होना अनिवार्य है। जबकि ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के साथ अर्थशास्त्र विषय लेने के लिए कुल अंक 45 फीसदी व गणित विषय लेने के लिए स्टैंडर्ड या बेसिक गणित में अंक 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed