फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers strike continues

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers strike continues
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्परस यूनियन की जिला इकाई की हड़ताल जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला एकत्रित हुईं, जहां पर सभा के बाद लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया। लघु सचिवालय के पार्क में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत व रामरति दलाल ने की। संचालन गीता और कृष्णा ने किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार आईसीडीएस और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाई है। प्ले स्कूलों के द्वारा आईसीडीएस को निजी हाथों व एनजीओ को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगी। प्रधान उर्मिला रावत ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2018 में आंगनबाड़ी यूनियन से आंदोलन के बाद समझौता किया था, जिसे आज तक लागू नहीं किया है। समझौते में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक जनवरी व एक जुलाई को महंगाई भत्ता देना था, जो एक बार देकर आज तक दोबारा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों से सुपरवाइजर का 50 प्रतिशत प्रमोशन का कोटा सरकार ने तय करके आज तक उसे लागू नहीं किया है। वर्ष 2019 में कार्यकर्ता के 1500 रुपये और सहायक के 750 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसे आज तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed