{"_id":"61c0c6185110094dc6061bb7","slug":"anganwadi-workers-strike-continued-for-the-13th-day-palwal-news-noi622466386","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 13वें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 13वें दिन भी रही जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लघु सचिवालय स्थित पार्क में एकत्रित हुई और धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता उर्मिला रावत व रामरति दलाल ने संयुक्त रूप से की। संचालन जिला सचिव ममता देवी ने किया। धरने में यूनियन की राज्य नेता छोटा गहलावत, किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता रतन सिंह सौरोत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद प्रधान व सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान उर्मिला रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जब तक कर्मचारी नहीं बनाया जाता तब तक न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये लागू किया जाए। 2018 में की गई घोषणाओं को लागू करते हुए महंगाई भत्ते की तमाम किस्त मानदेय में जोड़कर दी जाए। महंगाई भत्ते का बकाया एरियर भी तुरंत दिया जाए। हैल्पर के पदनाम को बदला जाए। विभाग द्वारा बिना फोन व अन्य संसाधन दिए वर्कर्स पर ऑनलाइन काम का दबाव बनाना बंद किया जाए। कार्यकर्ता को पाचं लाख व सहायक को तीन लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए। पेंशन लागू की जाए। कार्यकर्ता से सुपरवाइजर के रूप में 50 प्रतिशत की पदोन्नति को तुरंत लागू किया जाए। केंद्रों का बढ़ा किराया दिया जाएगा। धरने को कमला देवी, राजवती, ओमवती, विमलेश, पसंदी, पुष्पा, डॉ. रघुवीर सहाय, रूपराम तेवतिया, सोहनपाल चौहान ने भी संबोधित किया।