फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers protest

युवक पर हमले का वीडियो वायरल

Wed, 28 Jul 2021 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest
मारपीट का विडियो = - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में युवक पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पर लाठी-डंडों, रॉड और चाकू से हमला किया गया। गांव घुघेरा निवासी पीड़ित प्रदीप ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने पैसे लेकर आरोपियों को मुकदमे से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह निजी काम से पलवल की शेखपुरा मार्केट गया था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन, कुछ आरोपियों को पैसे लेकर मुकदमे से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पंचायत जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत उन्होंने विभागीय अधिकारियों से की तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। खून से लथपथ होने पर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। वीडियो करीब आठ माह पुराना है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देने के बाद अब वायरल किया है। इस बारे में शहर थाना प्रभारी अनूप कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कुछ की गिरफ्तारी होनी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed