{"_id":"36d9a4fa531890779dbc72a487f0a066","slug":"andhra-police-attacked-by-murder-accused-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को पकड़ने आई आंध्र प्रदेश पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को पकड़ने आई आंध्र प्रदेश पुलिस पर पथराव
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुमरेहडा से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई हथीन व आंध्र प्रदेश की पुलिस को आरोपियों के परिजनों व ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हत्यारोपियों के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर पुलिस की एक निजी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत गांव कुमरेहडा निवासी दो सगे भाइयों निजमुद्दीन, मुस्तकीम व राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत गांव रामवास निवासी सद्दाम के खिलाफ आंध्र प्रदेश के जिला अदीलाबाद के थाना जैनथ में दिनांक आठ दिसंबर 2013 को धारा 302, 307, 201 और 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी सद्दाम को करीब एक माह पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कुमरेहडा निवासी निजमुद्दीन व मुस्तकीम दोनों फरार चल रहे थे। अदालत ने इन्हें पीओ घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस थाना जैनथ के एएसआई टी गंगाराम सिंह के नेतृत्व में हथीन थाना आई और अदालती आदेशों को दिखाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा।
हथीन थाना और उटावड चौकी पुलिस ने गांव कुमरेहडा में गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी निजमुद्दीन को गिरफ्त में ले लिया। बताया जाता है कि जब पुलिस ने निजमुद्दीन को पकड़ा तो उसके परिजनों ने व ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध कर पथराव कर दिया।
पुलिस आरोपी निजमुद्दीन को पकड़ कर अपने साथ ले आई। पुलिस इस मामले में हुए पथराव की बात बताने से बच रही है।