फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Air quality remains in the moderate category, with AQI at 167.

Palwal News: मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 167 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Air quality remains in the moderate category, with AQI at 167.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली में हवा की दिशा और गति पहले की तरह समान होने के चलते फिजा मध्यम श्रेणी में ही बरकरार है। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 18 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 220 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 218, गाजियाबाद में 215 और नोएडा में 157 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 150 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4000 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 172.6 और पीएम2.5 की मात्रा 62.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed