{"_id":"5f78b63e8ebc3e9b8409e6c0","slug":"agricultural-laws-will-open-new-options-for-farmers-gurjars-palwal-news-noi540241028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों से किसानों के लिए नए विकल्प खुलेंगे: गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों से किसानों के लिए नए विकल्प खुलेंगे: गुर्जर
विज्ञापन
कृषि कानूनों से किसानों के लिए नए विकल्प खुलेंगे : गुर्जर
पलवल। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों से किसानों के लिए नए विकल्प खुलेंगे। जो किसानों के हित में हैं। इससे देश का किसान सशक्त, आत्मनिर्भर व मजबूत होगा और आय भी दोगुनी होगी। यह बात मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कही। वह शनिवार को पलवल के हुडा सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर व पलवल भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गुर्जर ने कहा कि इन कृषि कानूनों के तहत अब किसान मंडी के बाहर भी अपनी उपज बेच सकेगा और वह भी अपनी मर्जी के भाव पर। खुले बाजार का एक विकल्प किसानों को दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसानों की किसी ने भी चिंता नहीं की और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके हित के लिए यह कदम उठाए हैं। इससे अंतरराज्जीय बाजार को बढ़ावा मिलेगा।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आय को दोगुना करने में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इनमें फसल बीमा योजना, किसानों के खाते में छह हजार किसान सम्मान राशि हर वर्ष देने सहित कई योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फसल खरीद के दौरान आद्रता (नमी) भी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 19 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में गेहूं की एमएसपी 1400 रुपये थी और आज वर्ष 2020-21 में यह बढ़कर 1975 रुपये हो गई है। इसमें 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष हताश व निराश है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, चंद्रभान गुप्ता, गंगालाल गोयल, हरेंद्र तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, मंडल अध्यक्ष पलवल सुरेंद्र सिंगला, अधिवक्ता महेश भारद्वाज, पलवल मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।