फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Agents and farmers are worried due to the slow pace of wheat lifting

Palwal News: गेहूं उठान की गति धीमी होने से आढ़ती व किसान परेशान

Wed, 26 Apr 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Agents and farmers are worried due to the slow pace of wheat lifting
कैप्शन: गेहूं से भरी पड़ी पलवल अनाज मंडी
विज्ञापन

उठान न होने के कारण गेहूं से भरी पड़ी हैं मंडियां, पांव रखने की जगह नहीं
संंवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं उठान की प्रक्रिया धीमी गति से चलने के कारण अभी भी अनाज मंडियां गेहूं से भरी पड़ी हैं। उठान ठीक न होने के कारण आढ़तियों व अनाज मंडी में गेहूं लेकर आ रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलवल अनाज मंंडी में ही अभी तक जितना गेहूं खरीदा गया है, उसका आधा ही गेहूं का उठान हुआ है। जबकि हसनपुर, बडौली, हथीन अनाज मंडी में तो गेहूं का उठान बेहद धीमी गति से चल रहा है। आढ़तियों व किसानों की मांग है कि गेहूं का उठान किया जाए।
किसान इस बार दो तरफा मार झेल रहे हैं। एक तरफ गेहूं का उठान ठीक न होने व खरीद न होने के कारण पैसे खाते में नहीं आ रहे हैं, वहींं दूसरी तरफ अभी तक पिछले दिनों बारिश से खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसानों ने बुधवार को भी इस बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय विधायकों से भी गुहार लगाई है कि खराब फसल का मुआवजा दिलवाया जाए तथा गेहूं खरीद की अदायगी समय पर की जाए।
विज्ञापन

पलवल अनाज मंडी में मंगलवार देर शाम तक 2 लाख, 58 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि उठान मात्र डेढ़ लाख क्विंटल हुआ है। इस कारण आधे से भी ज्यादा गेहूं जहां कट्टों में भरा पड़ा है, वहीं बिन खरीद वाला गेहूं भी अनाज मंडी में है। इसके चलते मंंडी में पांव रखने तक की जगह नहीं है। अनाज मंडियों के आढ़तियों द्वारा लगातार गेहूं का उठान कराने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
होडल व हसनपुर अनाज मंडी का भी यही हाल
होडल व हसनपुुर अनाज मंडियों में भी गेहूं का उठान बेहद धीमी गति से हो रहा है। वहां तो आधा गेहूं का भी उठान नहीं हुआ है। जिसके चलते गेहूं से भरे कट्टों से मंडी भरी पड़ी हैं। आढ़तियों को तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही जो किसान गेहूं लेकर मंडी आ रहे हैं, उनके लिए गेहूं डालने तक की जगह नहीं है। आढ़तियों व किसानों की मांग है कि गेहूं का उठान जल्द कराया जाए। जिले की अनाज मंडियों के आढ़ती गौरव तेवतिया, सुंदर, उधम बैसला, राजेंद्र कुमार, किसान मनोहर लाल व सुमेर सिंह का कहना है कि मंडियों में गेहूं का उठान किया जाए। उनका कहना है कि उठान सही तरह से न होने पर बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।

------
मंडियों में गेहूं का उठान शुरू करा दिया गया है। एक-दो दिन में खरीदा गया सारा गेहूं उठा लिया जाएगा। मंडियों में खरीद के बाद रखा सारा गेहूं एजेंसियों द्वारा गोदामों में पहुंचा दिया जाएगा, पहले की तुलना में गेहूं का उठान जोरों पर चल रहा है। -नरवीर गहलौत, सचिव मार्केट कमेटी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed