{"_id":"574ec0864f1c1b020910983f","slug":"after-transport-association-agreement-encompass-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में समझौते के बाद धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में समझौते के बाद धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
धरना खत्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक गुट द्वारा दिया जा रहा धरना आपसी समझौते के बाद समाप्त हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत तेवतिया ने धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टर्स को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों ने आरटीओ के साथ बैठक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ट्रांसपोर्टर्स की समस्या सुनने के बाद आरटीओ जगनिवास ने कहा कि किसी भी कीमत पर ओवर लोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रक ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नवनीत तेवतिया की अगुवाई में ट्रांसपोर्टर्स ने आरटीओ को एक ज्ञापन सौंपा। ट्रक मालिकों ने ज्ञापन में कहा है कि पलवल ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का गढ़ है।
विज्ञापन
यहां के परिवहन कार्यालय में कागजात व फिटनेस आदि कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए इन्हें समय पर कराया जाए। आरटीओ जगनिवास ने सभी मांगों को मानते हुए कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर ओवर लोडिंग नहीं चलने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रियवीर सिंह, शिव कुमार, राजबीर सिंह, कुंवर सिंह, वेदप्रकाश, रमेश सेठी, महेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, अशोक मदान व यशपाल मास्टर सहित अन्य ट्रक मालिक शामिल थे।