{"_id":"6001cdb08ebc3e32af7ef177","slug":"after-killing-the-young-man-the-body-was-thrown-into-palwal-news-noi5600974101","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जोहड़ में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव जोहड़ में फेंका
विज्ञापन
होडल थाने में हंगामा करते लोग।
- फोटो : Palwal
युवक की हत्या कर शव जोहड़ में फेंका
होडल। होडल के गढिया मोहल्ला निवासी एक युवक की हत्या कर उसकाशव जोहड़ में फेंक दिया गया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जोहड़ से निकलवा कर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से होडल थाने ले आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार थाने पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
होडल थाना प्रभारी सुरेंद्र राठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गढिया मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के जोहड़ में एक शव पड़ा है। शव को बाहर निकलवा तो मृतक की पहचान मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय बिक्रम के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के भाई विकास ने पुलिस को बताया कि उनकी मोहल्ले में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार देर शाम मोहल्ला निवासी दो युवक उसके भाई को बुलाकर ले गए थे। जब देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह जोहड़ में भाई का शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के चेहरे पर ईंट व चाकू से वार के निशान हैं। आरोप है कि बिक्रम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई और शव को जोहड़ में डाल दिया गया। पुलिस को मोहल्ला निवासी 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिक्रम। फाइल फोटो- फोटो : Palwal
विज्ञापन