{"_id":"6690159e1496413f0600b65f","slug":"advocates-strike-against-police-negligence-palwal-news-c-24-1-snoi1004-107310-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल
Thu, 11 Jul 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में बृहस्पतिवार को हड़ताल की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंद्र चौहान ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
जिला प्रधान रविंद्र चौहान ने कहा कि पुलिस जानबूझकर अधिवक्ताओं को परेशान करने की नीयत से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। वकीलों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। होडल बार एसोसिएशन के प्रधान हरबीर के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उसके विपरीत प्रधान के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसी तरह अधिवक्ता इकबाल, दीपांकर, जितेंद्र बेनीवाल, राजीव लंबा, जगप्रवेश, देवीलाल तंवर को झूठे मामलों में फंसाया गया। इसके अलावा अधिवक्ताओं द्वारा दर्ज कराए गए कई मुकदमों में गिरफ्तारियां भी नहीं हुई हैं। मर्रोली गांव में अधिवक्ता दीपक सौरोत के पिता की हत्या कर दी गई, जिसमें कोई खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की पर कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए बैठक कर हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। इसके बावजूद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर चले जाएंगे।इस दौरान पूर्व प्रधान सुनील डागर, राजीव लांबा, जिले सिंह तेवतिया, चरण सिंह रावत, कृष्णपाल तंवर, देवेंद्र डागर, सुखबीर सिंह, शिव रावत, करनैल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।