फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Administrative officers are under pressure from the government, former minister Karan Singh Dalal alleges, people of Bhankpur and Prithla sitting on dharna in protest against toll removal

सरकार के दबाव में हैं प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने लगाया आरोप, टोल हटाने के विरोध में धरने पर बैठे भनकपुर और पृथला के लोग

Tue, 24 May 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Administrative officers are under pressure from the government, former minister Karan Singh Dalal alleges, people of Bhankpur and Prithla sitting on dharna in protest against toll removal
पलवल गदपुरी टोल पर धरना दे रहे लोग - फोटो : Palwal
पलवल। फरीदाबाद-पलवल के बीच गदपुरी में लगाए जा रहे टोल बैरियर को हटाने की मांग के लिए चल रहे धरने में मंगलवार को गांव भनकपुर, पृथला और गदपुरी के लोग बैठे। धरना गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक रतन सिंह सौरोत की अध्यक्षता में चल रहा है। मंगलवार को धरने में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा तथा रघुवीर सिंह तेवतिया ने भी हिस्सा लिया। धरने पर निर्णय लिया गया कि टोल किस नियम के तहत लगाया गया है तथा टोल लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्या नियम है, उसकी जानकारी के लिए ज्यादा से ज्यादा आरटीआई लगाई जाएं। इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के पूरे दबाव में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गदपुरी टोल पर बनाए गए 9 बूथ तथा भवनों को अवैध करार देते हुए उन्हें हटाने के लिए नोटिस दे रहा है। वहीं, एसडीएम की अदालत में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग रहा है, लेकिन एसडीएम सरकार के दबाव में अवैध कब्जा हटाने की अनुमति नहीं दे रही हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में आम व छोटे मोटे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे को पुलिस बल ले जाकर हटाया जा रहा है। इससे साबित होता है कि सरकार के मंत्री, विधायक व अधिकारी इस टोल को लगाने वाले कंपनी क्यूब व रिलायंस की दलाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के लोग किसी भी सरकार के दबाव में झुकने वाले नहीं है। यह टोल हटकर रहेगा, चाहे कितना ही लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े। दलाल ने कहा कि इसके लिए अदालत का भी सहारा लिया जा रहा है और जनांदोलन भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजाना टोल पर धरने में लेकर आएं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने बताया कि टोल हटाने के विरोध में व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा किसान संघर्ष समिति ने भी अपना समर्थन दिया है। फरीदाबाद व पलवल के आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके विरोध में एक बड़ा आंदोलन तैयार होने वाला है। संयोजक रतन सिंह सौरोत ने कहा कि टोल हटाने के विरोध में यहां 24 घंटे नियमित धरना चलेगा, जब तक यह टोल नहीं हटाया जाएगा। आज के धरने को समिति के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed