फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Action will be taken against illegal access points and roadside eateries (dhabas).

Palwal News: अवैध कट और ढाबों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against illegal access points and roadside eateries (dhabas).
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवैध कट, अवैध ढाबों, अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने केएमपी एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर गड्ढे भरने, जलभराव दूर करने तथा क्षतिग्रस्त सुरक्षा रेलिंग ठीक करने को कहा। दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और यातायात संकेतकों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य पूरा कर अगली बैठक से पहले कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed