फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Action will be taken against fertilizer sellers who charge excessive prices.

Palwal News: अधिक दाम वसूलने वाले खाद विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against fertilizer sellers who charge excessive prices.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। जिले में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर बिक्री कराने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने सोमवार को नूंह और तावड़ू खंड में खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। विभाग के अनुसार, करीब 60 से 70 प्रतिशत किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद खरीद चुके हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों में इफको और आईपीएल कंपनी की डीएपी खाद की रैक जिले में पहुंचने की संभावना है। किसानों को इन कंपनियों की खाद पेक्स (सहकारी समितियों) और निजी विक्रेताओं से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार खाद की खरीद पहले ही कर लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि खाद की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए थोक विक्रेताओं की बैठक लेकर निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक कीमत न वसूले। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अधिक कीमत मांगे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों में इफको और आईपीएल कंपनी की डीएपी खाद की रैक जिले में पहुंचने की संभावना है। किसानों को इन कंपनियों की खाद पैक्स (सहकारी समितियों) और निजी विक्रेताओं से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार खाद की खरीद पहले ही कर लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।


डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि खाद की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए थोक विक्रेताओं की बैठक लेकर निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक कीमत न वसूले। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अधिक कीमत मांगे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed