फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of killing and burying married woman for not getting dowry

दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दफनाने का आरोप

Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing and burying married woman for not getting dowry
हथीन। उटावड थाना अंतर्गत गांव रनियाला खुर्द में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुसराल वालों ने महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया। मायके वालों ने विरोध किया तो सुसराल पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के थाना तिजारा अंतर्गत गांव बाघोर निवासी फकरुद्ीन की शिकायत पर रनियाला खुर्द गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित फकरुद्दीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी लड़की अरसीना की शादी वर्ष 2018 में रनियाला खुर्द निवासी राहुल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति राहुल, ससुर समसु, सास साहूनी, देवर आसिफ दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए तंग व परेशान करने लगे। 12 नवंबर की रात लगभग एक बजे समसु का फोन आया कि बेटी अरसीना की तबीयत खराब है। जिस पर मेरे बहनोई मुस्ताक व भाई के दामाद माजिद को भेजा गया तो उन्हें अरसीना मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिस पर मैं, मेरा भतीजा सालिम व मेरी पत्नी तथा गांव के 15-20 व्यक्ति गांव रनियाला खुर्द पहुंचे तो बेटी मृत मिली। हमने उनसे मृत्यु का कारण जानना चाहा तो हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ससुरालियों ने बेटी को दफना दिया। इसके बाद राहुल, साहिद, सिराज, मुस्तफा, आदिल, जाकिर, उसमान, हाकम, शकील व उनके आठ-10 अन्य सहयोगियों ने लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। राहुल ने सालिम को लाठी मारी व साहिद ने माजिद के सिर में फरसा मारा। घायल माजिद और सालिम को इलाज के लिए हथीन अस्पताल लाया गया। जहां से माजिद को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर दिया। उटावड थाना पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 148, 149, 201, 304 बी, 323, 341, 506 और 509 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उटावड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed