फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of killing a married woman by giving poison, police filed a case against five nominated

जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप, पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया केस

Mon, 14 Feb 2022 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman by giving poison, police filed a case against five nominated
पलवल। गांव फुलवाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सुनीता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोपी लगाया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार, पातली गेट निवासी ध्रुव ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 जुलाई 2021 को उन्होंने बहन सुनीता की शादी गांव फुलवाड़ी निवासी महेश के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और सुनीता को प्रताड़ित करने लगे। 12 फरवरी की रात करीब 11 बजे उनके पास फोन आया कि सुनीता की तबियत खराब है और वह फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती है। मौके पर जाकर देखा तो सुनीता की मौत हो चुकी थी तथा ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब थे। परिजनों का आरोप है कि सुनीता के पति महेश, ससुर सुरेश, सास रति, ननद मुकेश और देवर राजेश ने उसे जहर खिलाकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed