{"_id":"6a9b087fa68ec56bb40de359","slug":"accused-in-kidnapping-and-ransom-case-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1009-127747-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपहरण और फिरौती का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपहरण और फिरौती का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना बहीन क्षेत्र में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकिल, निवासी रूपनगर नाटौली को हथीन-मानपुर रोड के पास अंधरौला से काबू किया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी पीएसआई तेजपाल ने बताया कि रूपनगर नाटौली निवासी फारूख ने 23 अप्रैल को थाना बहीन में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, आठ नामजद आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी में उसके बेटे मोईन का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा और एक लाख 50 हजार रुपये फिरौती लेने के बाद छोड़ने तथा जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस पहले ही एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को एएसआई महेंद्र सिंह ने आरोपी आकिल निवासी रूपनगर नाटौली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।