{"_id":"6b089276b33caa3af704448c","slug":"accused-in-cyber-fraud-case-arrested-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117541-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना पिनगवां पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान साहिल, निवासी चीला के रूप में हुई है। वहीं, एक राजस्थान के एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें घर बैठे पेन-पेंसिल पैकिंग के काम का झांसा देते थे। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि थाना पिनगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।